राज्य

अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और बालाघाट जिले के बैहर निवासी मुश्ताक खान के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके निधन का समाचार बेहद दुखद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्ताक खान ने अपने शानदार अभिनय और हास्य के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. यादव ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।