अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को घेरा, 'आत्म-मंथन करना चाहिए कि...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिहार के जुमई में प्रेमी जोड़े के साथ हुई भयावह घटना को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कड़ी टिप्पणी की है.
उन्होंने भोजपुरी सिनेमा जगत के स्टार और राजनीतिक नेताओं निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और बीजेपी सांसद रवि किशन पर निशाना साधा है.
सिंघवी ने कहा कि इन लोगों का भोजपुरी इंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में बहुत प्रभाव रहा है.
इन्हें महिलाओं के लगातार यौन उत्पीड़न और ऑब्जेक्टिफिकेशन पर आत्म-मंथन करना चाहिए.
मामले को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार (21 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.
पोस्ट में सिंघवी ने कहा, जमुई की भयानक घटना संविधान में निहित हर एक मूल्य पर करारा तमाचा है. यह घटना हमारे सामने एक गहरे सामाजिक संकट की चेतावनी को भी उजागर करती है.
जब युवा लड़कियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है, तो हमें यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आखिर हम किस तरह की जहरीली सोच और मर्दानगी को नॉर्मलाइज करते जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, बिहार को एक निरंतर चलने वाले सामाजिक आंदोलन की जरूरत है. कम से कम एक दशक तक लगातार चलने वाले ऐसे आंदोलन की.
The Jamui horror is a tight slap on each single value enshrined in the constitution.
The incident is a warning of a deeper social crisis.
When young girls are publicly humiliated and assaulted, we must ask what kind of toxicity and masculinity we are normalising. Bihar needs a
Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) September 21, 2026
<script src="https://platform.x.com/widgets.js" async="" ch
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बिहार के जुमई में प्रेमी जोड़े के साथ हुई भयावह घटना पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कड़ी टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के प्रमुख सितारों और राजनेताओं पर आरोप लगाया है। यह विषय समाज में यौन उत्पीड़न और ऑब्जेक्टिफिकेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे मनोरंजन जगत के प्रभावशाली लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोगों में इस मुद्दे पर चर्चा बढ़ेगी और समाज में महिलाओं के अधिकारों