अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने खोला 'ॐ नमः शिवाय' सेलिब्रेशन का राज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीते गुरुवार भारत ने तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया. अभिषेक शर्मा 108 रनों की ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है. अपनी शानदार शतकीय पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए.
उन्होंने 317.65 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली और अफगानी गेंदबाजों का पीट-पीटकर भूत बना दिया.
दरअसल अभिषेक ने शतक पूरा करने के बाद मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठकर सेलिब्रेशन कीयआ था.
अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने खुलासा किया कि अभिषेक के अंदर इतना जुनून भरा है कि उन्हें प्रैक्टिस के अलावा अब कुछ नहीं दिखाई देता है.
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि परिवार वाले घर पर बुलाते थे, फिर भी अभिषेक नहीं आते थे, सिर्फ प्रैक्टिस में ही लगे रहते और सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करते हैं.
अभिषेक बहुत मेडिटेशन करता है
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने कहा, "अभिषेक मेडिटेशन करते हैं, सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करते हैं. यह उनकी अच्छी आदत है और माइंड एकदम सेट है.
मैं बहुत खुश हूं और भगवान का धन्यवाद करता हूं.
क्रिकेट का ग्राउंड एक गुरुद्वारे की तरह है, जो इसको पूजता है, उसको हमेशा फल मिलता है."
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 16 गेंद में पचास रन पूरे किए थे और अगले 50 रन बनाने में उन्होंने सिर्फ 14 गेंद लीं.
उनसे पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड (फुल मेंबर) जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने 33 गेंद में सेंचुरी लगाई थी. वहीं भारत के लिए सबसे तेज शतक रोहित शर्मा (35 गेंद) के नाम था.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसम के 9 हजार रन पूरे, रोहित-कोहल
📡 स्रोत: ABP Live Khel