अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट की दुनिया में छक्कों के नए शहंशाह बन गए हैं.
उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उन्होंने 29 रन की पारी के दौरान सिर्फ एक छक्का लगाया, लेकिन यह विश्व में नंबर-1 बनने के लिए काफी थे. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के 69 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है.
दरअसल चौथा टी20 मैच शुरू होने से पहले अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव 68 छक्कों के साथ बराबरी पर थे.
अभिषेक इस साल 68 सिक्स लगा चुके थे, जबकि सूर्यकुमार ने साल 2022 में इतने ही छक्के लगाए थे.
मगर हैदराबाद में एक हिट लगाते ही भारतीय सलामी बल्लेबाज इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गए.
दुनिया में भारत के अलावा किसी दूसरे देश का बल्लेबाज एक साल में पचास या उससे अधिक छक्के नहीं लगा पाया है.
अभिषेक शर्मा वर्ल्ड नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल के भीतर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब अभिषेक शर्मा के नाम है.
वो साल 2026 में 69 सिक्स लगा चुके हैं और यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है. 68 सिक्स के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं. पिछले साल भी अभिषेक शर्मा ने 54 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा था.
चौथा स्थान भी भारतीय बल्लेबाज के पास है, क्योंकि ईशान किशन भी इस साल 52 छक्के जड़ चुके हैं.
पांचवें नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने पिछले साल कुल 45 छक्के लगाए थे.
एक साल में सबसे ज्यादा छक्के (T20I)
69 छक्के - अभिषेक शर्मा (2026)
68 छक्के - सूर्यकुमार यादव (2022)
54 छक्के - अभिषेक शर्मा (2025)
52 छक्के - ईशान किशन (2026)
45 छक्के - साहिबजादा फरहान (2025)
एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब अभिषेक
अभिषेक शर्मा अब तक अपने टी20 करियर में 65 पारियों में 142 छक्के लगा चुके हैं. 8 हिट लगाते ही वो 150 सिक्स वाले क्लब में शामिल हो जाएं
📡 स्रोत: ABP Live Khel