अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिषेक शर्मा का बल्ला जब चलता है, तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड उनके सामने छोटे पड़ जाते हैं.
भारतीय टीम के इस युवा ओपनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
अभिषेक ने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसके मामले में अब तक अफगानिस्तान के बल्लेबाज शफीकुल्लाह शिनवारी उनसे आगे थे.
इस कारनामे के साथ अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
वो पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी उन्होंने यही अंदाज दिखाया. उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया.
टी20 इंटरनेशनल में सातवीं बार अभिषेक ने यह कारनामा किया.
इसके साथ ही उन्होंने शफीकुल्लाह शिनवारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 6 बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था.
सूर्यकुमार यादव भी सूची में शामिल
इस रिकॉर्ड की सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 5 बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है.
वहीं, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और यूएई के मोहम्मद नवीद इस मामले में चार-चार बार ऐसा कर चुके हैं.
इस तरह अभिषेक शर्मा 7 छक्कों के साथ सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उनकी ये उपलब्धि टी20 क्रिकेट में उनके आक्रामक अंदाज को दिखाती है.
बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने बहुत कम समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है.
उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना और मौका मिलते ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना है. यही वजह है कि वो भारतीय टीम के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस रिकॉर्ड के साथ अभिषेक ने एक बार फिर साबित किया कि वो ट
📡 स्रोत: ABP Live Khel