खेल

आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20

अभिषेक शर्मा इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनके निशाने पर विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा.

पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 100 रन बनाते ही अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है.

मगर भारतीयों में फिलहाल अभिषेक शर्मा और विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों ने टी20 में 10-10 शतक लगाए हैं.

आज 100 रन बनाते ही अभिषेक 11 सेंचुरी के साथ भारतीयों में सबसे आगे निकल जाएंगे. लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह बन सकता है.

आज टूट जाएगा विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने 430 मैचों के टी20 करियर में 14218 रन बनाए हैं, जिनमें 10 सेंचुरी शामिल हैं.

वहीं अभिषेक शर्मा केवल 212 मैचों में 10 शतक लगा चुके हैं.

अभिषेक आज अपने 213वें टी20 मैच में 11वीं सेंचुरी लगाकर विराट से आगे निकल सकते हैं. टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 212 मुकाबलों में 6292 रन बनाए हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक (भारत के लिए)

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा 10-10 सेंचुरी के साथ टॉप पर हैं. 8 सेंचुरी के साथ केएल राहुल तीसरे और उनके अलावा रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी आठ-आठ शतक ठोक चुके हैं.

10 शतक - विराट कोहली

10 शतक - अभिषेक शर्मा

8 शतक - केएल राहुल

8 शतक - रोहित शर्मा

8 शतक - संजू सैमसन

बाबर आजम और क्रिस गेल सबसे आगे

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।