व्यापार

AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

Copper Price Hike: मानसून की बढ़ती उमस के बीच अगर आप भी AC, फ्रिज, पंखा, गीजर या दूसरी इलेक्ट्रिक चीजें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब आपकी जेब पहले के मुकाबले ज्यादा ढीली हो सकती है. इन इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली एक अहम धातु तांबा लगातार महंगा हो रहा है. ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने के कारण कंपनियों की उत्पादन लागत भी बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर इन सामान की कीमतों पर दिखाई दे सकता है.\

भारत में इन दिनों तांबे की कीमतों में काफी तेज उछाल देखने को मिला है. अगस्त में MCX पर तांबे का भाव करीब 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. हालांकि, तांबे की कीमत बढ़ने के पीछे सिर्फ बाजार की हलचल नहीं, बल्कि इसकी सबसे बड़ी वजह दुनिया में तेजी से बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई भी है.

क्यों बढ़ रही है तांबे की कीमत?

तांबा बिजली का अच्छा सुचालक है, यही वजह है कि इसका इस्तेमाल बिजली के तार, ट्रांसफॉर्मर, मोटर, इलेक्ट्रिक वाहन और कई तरह के उपकरणों किया जाता है.

नई तांबे की खदान शुरू करने में कई साल लग सकते हैं.

इलेक्ट्रिक वाहनों और रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते इस्तेमाल से तांबे की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है.

AI डेटा सेंटर और बिजली के नए इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तांबे की खपत लगातार बढ़ रही है.

Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम

भारत में क्यों बढ़ रही है तांबे की डिमांड?

भारत में भी बिजली, निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के साथ-साथ तांबे की जरूरत भी बढ़ रही है. इंटरनेशनल कॉपर एसोसिएशन इंडिया के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के दौरान देश में तांबे की मांग सालाना आधार पर 9.3% बढ़कर करीब 1.878 मिलियन टन तक पहुंच गई

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।