राज्य

ACB की कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी की कार से 8.14 लाख बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ACB की कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी की कार से 8.14 लाख बरामद

बीकानेर में ACB ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान ग्राम विकास अधिकारी नारायण सुथार की गाड़ी से 8.14 लाख रुपए नकद बरामद किए। राशि के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य को लेकर ACB ने जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी नारायण सुथार की गाड़ी से करीब 8.14 लाख रुपए नकद बरामद किए। ACB टीम ने यह कार्रवाई भीनासर चौकी चेक पोस्ट पर आकस्मिक चेकिंग के दौरान की।

नारायण सुथार वर्तमान में लोहावट में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। ACB के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुथार ने बरामद नकदी को किसी अन्य व्यक्ति की राशि बताया, लेकिन रकम के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इसके बाद ACB टीम सुथार को उनके मकान पर लेकर गई, जहां हाउस सर्च की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, बरामद नकदी के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य सहित पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ACB के एडीएसपी आशीष कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। यह कार्रवाई ACB डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में एडीएसपी आशीष कुमार, सीओ इंदर कुमार और टीम द्वारा की गई।

बाइट - आशीष कुमार, एडीएसपी एसीबी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी नारायण सुथार की गाड़ी से 8.14 लाख रुपये नकद बरामद करने की है। यह विषय सरकारी पदों पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें एक सरकारी अधिकारी के हाथों में बड़ी राशि के अवैध जमा होने का खुलासा हुआ है, जो सार्वजनिक विश्वास को क्षीण कर सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सरकारी योजनाओं पर भरोसा कम कर दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग बढ़े।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।