ACB में केस दर्ज होने पर उप निरीक्षक सस्पेंड

रायपुर, 20 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में काम करने वाले तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने ये एक्शन एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर किया है।
वहीं दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को शराब की ज्यादा कीमत पर बिक्री और तय सीमा से ज्यादा शराब बेचने के मामले में शो-कॉज नोटिस दिया गया है।