अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट

Duleep Trophy 2026-27 Final Venue Changed: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के वेन्यू में अचानक बड़ा बदलाव किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (19 अगस्त) को अपडेट शेयर करते हुए बताया गया कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का वेन्यू बदल दिया गया है. बोर्ड ने यह भी बताया कि बदलाव क्यों किया गया.
पहले खिताबी मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था, जो अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. फाइनल 6 से 10 सितंबर के बीच होगा. टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगा. फाइनल को छोड़कर बाकी सभी मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही होंगे, जो पहले से ही तय था. 🚨 News 🚨
Duleep Trophy final to take place in Chennai "There are certain restrictions regarding crowd attendance at the CoE, and we felt it was appropriate to move the final to a venue where fans can attend and be part of the occasion," BCCI Honorary Secretary Mr Devajit
BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 19, 2026 BCCI ने क्यों किया यह फैसला बोर्ड ने बदलाव को लेकर जारी की गई रिलीज में बताया गया कि फैसला दर्शकों के हित के लिए किया गया है.
रिलीज में लिखा गया, "घरेलू क्रिकेट के इस अहम मुकाबले के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देखने की इजाजत देने का फैसला किया गया है. मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: हार के बा
📡 स्रोत: ABP Live Khel