एक्शन से रोमांस और थ्रिलर तक, दिवाली वीकेंड पर घर बैठे ओटीटी पर फ्री में देख डालिए ये 7 धमाकेदार फिल्में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिवाली वीकेंड पर हर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.
अगर आप भी दिवाली के वीकेंड पर घर बैठे फ्री में एक्शन, रोमांटिक और थ्रिलर फिल्मों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.
यहां हम आपको MX प्लेयर पर मौजदू 7 ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो आपका भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाली है.
'औरों में कहां दम था'
अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'औरों में कहां दम था' साल 2024 में रिलीज हुई थी.
नीरज पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में उनके साथ शांतनु माहेश्वरी, साई मांजरेकर, तब्बू, जिमी शेरगिल, पुष्पेंद्र सिंह जैसे कलाकार भी हैं. अजय का किरदार एक हत्या के केस में फंस जाता है और कहानी नया मोड़ ले लेती है.
'रायन'
तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'रायन' जुलाई 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई.
धनुष का किरदार अपने परिवार को मुश्किल हालातों से बचाते हुए संघर्ष करते दिखाया गया है.
'चंदू चैंपियन'
मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' भी साल 2024 में ही रिलीज हुई थी.
ये स्पोर्ट्स एक्शन मूवी भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बेस्ड है.
'वेट्टैयन'
'वेट्टैयन' तमिल सुपरस्टर रजनीकांत और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म है. इस एक्शन ड्रामा मूवी को टी. जे. ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया था.
'रिवाज'
साल 2025 की फिल्म 'रिवाज' की कहनी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो तीन तलाक और अन्य धार्मिक कुरीतियों को फेस करती हैं.
इसमें मिथुन चक्रवर्ती, मायरा सरीन, अनीता राज, आफताब शिवदासानी, जया प्रदा और ज़ाकिर हुसैन जैसे कलाकार हैं.
'706'
<p style="text-align: j
📡 स्रोत: ABP Live Film