अधिकारियों ने बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, परखी भोजन की गुणवत्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कौशाम्बी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और भोजन का स्वाद, गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्दु कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय चक नगर में बच्चों के साथ भोजन किया।
इसी तरह खंड शिक्षाधिकारी मंझनपुर प्रमोद कुमार ने प्राथमिक विद्यालय देवरा प्रथम, खंड शिक्षाधिकारी कड़ा नीरज उमराव ने प्राथमिक विद्यालय देवीगंज और खंड शिक्षाधिकारी सरसवां राजीव प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय टिकरा में बच्चों के साथ खाना खाया।अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, तय मेन्यू के अनुसार खाना मिलने, साफ-सफाई और भोजन वितरण की व्यवस्था भी देखी।
उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्यों को बच्चों को पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मिड-डे मील में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खाना बनाने और परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।