अधूरे पीएम आवास जल्द पूरे करने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मंगलवार से शुरू हुए संपूर्ण स्वच्छता विशेष अभियान के अंतर्गत विकास अधिकारी पन्नालाल मेघवाल ने क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ पीएम जनमन और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति का जायजा भी लिया।
निरीक्षण में उनके साथ अतिरिक्त विकास अधिकारी नवल किशोर मीणा और एसबीएम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे। बीडीओ पन्नालाल मेघवाल ने बताया कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, सड़कों-नालियों और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, तथा जल स्रोतों बावडिय़ों व कुओं का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और भामाशाहों के सहयोग से कपड़े के थैलों के वितरण से लोगों को जागरूक किया जाएगा। बीडीओ ने ग्राम पंचायत किशनगंज, सकरावदा, ख्यावदा, बजरंगगढ़ और कांकड़दा का निरीक्षण किया। संबंधित विकास अधिकारियों व कनिष्ठ सहायकों को अभियान की गाइडलाइन की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएम जनमन आवास 2023-24 व 2024-25 जिसमें सकरावदा में स्वीकृत 98 में से 31 पूर्ण, 67 शेष, बजरंगगढ़ में स्वीकृत 227 में से 164 पूर्ण, 63 शेष, ख्यावदा में स्वीकृत 124 में से 114 पूर्ण, 10 शेष, कांकड़दा स्वीकृत 304 में से 190 पूर्ण, 114 शेष हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण (2023-24 व 2024-25) में सकरावदा में स्वीकृत 73 में से 40 पूर्ण, 33 शेष, बजरंगगढ़ में स्वीकृत 154 में से 32 पूर्ण, 122 शेष है।
ख्यावदा में स्वीकृत 121 में से 36 पूर्ण, 85 शेष, कांकड़दा में स्वीकृत 74 में से 11 पूर्ण, 63 शेष हैं। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपूर्ण आवासों के लाभार्थियों से तुरंत संपर्क स्थापित करें और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।
📡 स्रोत: NewsData.io