Adidas में हुई बड़ी छंटनी, 350 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इन दिनों कई कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है. कई बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने स्टाफ को निकाला है.
जिसके बाद अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, ये नाम स्पोर्ट्सवियर कंपनी Adidas का है. खबरों की मानें तो कंपनी करीब 50 प्रतिशत स्टाफ की छंटनी करने जा रही है.
Wocult की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी से करीब 350 या उससे ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं.
कंपनी ने भारत में अपने गुरुग्राम स्थित टेक्नोलॉजी हब में बड़े लेवल पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मंगलवार, 15 सितंबर को हुई एक टाउन हॉल मीटिंग में इसक जानकारी कर्मचारियों को दी है.
ये भी पढ़ें: अडानी को पछाड़कर TikTok के फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, लिस्ट में और किसका नाम
किस- किस पर गिरी गाज? Adidas के गुरुग्राम स्थित टेक हब में करीब 700 कर्मचारी काम करते हैं.
ऐसे में करीब 45% से 50% कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ने की बात कही जा रही है.
प्रभावित कर्मचारियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डाटा साइटिस्ट और डाटा इंजीनियर्स का नाम शामिल है.
हालांकि Adidas ने कर्मचारियों की संख्या में कमी किए जाने की पुष्टि की है लेकिन कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
क्या बोली कंपनी? कंपनी के अनुसार, ये बदलाव कारोबार की बदलती जरूरतों के हिसाब से कंपनी के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.
इसका उद्देश्य संगठन को सरल बनाना, जरूरी क्षमताओं को मजबूत करना और लंबे समय में कंपनी की ग्रोथ के लिए खुद को तैयार करना है.
ये भी पढ़ें: आज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेग
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अडिडास, विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्सवियर निर्माता, ने हाल ही में बड़ी छंटनी की घोषणा की है जिसमें 350 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा सकता है। यह कदम वैश्विक आर्थिक मंदी और कंपनी के पुनर्गठन के बीच आया है। इस निर्णय की खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भी आर्थिक दबाव में अपने कार्यबल को कम कर रही हैं। आम जनता पर इसका असर रोजगार सुरक्षा के प्रति चिंताएं बढ़ाना, नौकरी खोजने वालों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, और आर्थिक अनिश्चितता को गहरा करना हो सकता है।