खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की बड़ी जीत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की बड़ी जीत

सितंबर 18, नई दिल्ली: भारत ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की मदद से अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई।

रनों के लिहाज से यह अफगानिस्तान की टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।

भारत ने टी20 क्रिकेट में 100 या इससे अधिक रन के अंतर से 10वीं बार जीत दर्ज की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।