राज्य

अफगानों की जबरन वापसी पर भारत ने UNSC में जताई चिंता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अफगानों की जबरन वापसी पर भारत ने UNSC में जताई चिंता

सितंबर 17, नई दिल्ली: अफगानिस्तान में लाखों लोगों की जबरन वापसी को लेकर भारत ने UNSC में कड़ी चिंता जताई है। अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने लौटने वाले अफगानों के मानवीय हालात का मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि 2025 में 29 लाख अफगान वापस लौटे।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 तक 11.5 लाख और अफगान वापस लौट चुके थे, जिनमें अधिकांश की वापसी स्वैच्छिक नहीं थी। भारत ने कहा कि 30 लाख से ज्यादा लोगों की इस तरह की असुरक्षित और गैर-सम्मानजनक वापसी गंभीर चिंता का विषय है।भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लौटने वाले अफगानों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक परिस्थितियां सुनिश्चित करने की अपील की।

साथ ही, भारत ने कहा कि ऐसी स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता की जरूरत है। FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।