विदेश

अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ का नाम आया था. ये बात एक स्टिंग ऑपरेशन से पूरी दुनिया के सामने आई, हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसकी खबर पहले ही लग गई थी.

अब्दुल रज्जाक ने बताया था कि जब शाहिद अफरीदी को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने आमिर को अपने कमरे में बुलाया. रज्जाक ने बताया कि कमरे से थप्पड़ की आवाज आई, फिर आमिर ने कबूल किया कि वह साजिश में शामिल था.

एक स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मजहर मजीद को ये कहते हुए देखा गया कि उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए पैसे दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक फिक्सिंग के लिए 150,000 की रकम तय हुई थी. इसके तहत मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने जानबूझकर नो बॉल डाली थी.

उन्होंने ये भी कहा कि सलमान बट, कामरान अकमल के साथ कुछ और क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल थे. इत्तेफाक से हुआ खुलासा अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कुछ समय बाद खुलासा किया था की स्पॉट फिक्सिंग कि बात उन्हें उनके दोस्त से पता चली थी, जो मोबाइल रिपेयर का काम करता था.

दरअसल मजहर मजीद ने उनके पास एक खराब फोन ठीक करवाने के लिए दिया था. फोन ठीक करने के बाद उसके दोस्त ने मोबाइल में वो मैसेज पढ़ें, जो सट्टेबाजी को लेकर थे. उसने क्रिकेटर्स को ऐसे मैसेज किए थे, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग करने का जिक्र था.

दोस्त ने रज्जाक को वो मैसेज दिखाए, फिर उन्होंने शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी

अफरीदी के थप्पड़ से रो पड़े आमिर शाहिद अफरीदी ने इससे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।