विदेश

Afghanistan में Taliban राज के बाद Pakistan में बढ़े हमले, खैबर पख्तूनख्वा धमाकों में दो की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Afghanistan में Taliban राज के बाद Pakistan में बढ़े हमले, खैबर पख्तूनख्वा धमाकों में दो की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हथगोले फटने की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस के एक अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पहली घटना दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरारोघा इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक वाहन पर हथगोले से हमला किया।

इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में Neha Faqeer के अधिकारों की रक्षा की मांग, US Lawmakers ने लिखा पत्र एक अन्य घटना ऊपरी कुर्रम जिले के तरवीकोट इलाके में हुई, जहां अगरा पुलिस थाना क्षेत्र में हथगोला फट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जौहर हुसैन नामक व्यक्ति हथगोले को रख रहा था, इसी दौरान उसमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इसे भी पढ़ें: फ्रांस का पाकिस्तान को झटका, कराची के कांसुलेट में लटका ताला जौहर हुसैन और शोएद हुसैन घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने कबायली व्यवस्था खत्म किए जाने के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। पिछले दो वर्षों में अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से पूरे पाकिस्तान, खासकर अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

जनवरी 2025 में भी पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में पिछले महीने की तुलना में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।