देश

अगले 48 घंटों के लिए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 17, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में मानसून के एक बार सक्रिय होने की सम्भावना बनी है। मौसम विभाग ने आज से अगले 48 घंटों के लिए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज 8 जिलों ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना है जबकि 22 अगस्त तक निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून की वर्षा का क्रम जारी रहेगा। इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य में बारिश व भूस्खलन से अभी भी 110 सड़कंे अवरूद्व हैं, जबकि 217 पेयजल परियोजनाएं और 91 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प हैं।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।