अगले हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें 9 से 15 नवंबर के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कल से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है.
इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक सहित सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक अलग-अलग शहरों व राज्यों में अलग-अलग दिन बंद रहेंगे. कुल मिलाकर अगले हफ्ते बैंक छह दिन बंद रहने वाले हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक तय छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं.
इस दौरान बैंक शाखाओं में सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल सेवाएं (ऑनलाइन नेट बैंकिंग, ऐप) चालू रहेंगी.
चूंकि भारत में बैंक राष्ट्रीय और राजपत्रित (गैजेटेड) छुट्टियों के अलावा स्थानीय त्योहारों और राज्य-वार जरूरतों के हिसाब से भी बंद रहते हैं, इसलिए इस पूरे हफ्ते देश के सभी राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे.
राज्यों की स्थानीय परंपराओं के आधार पर अलग-अलग शहरों में छुट्टियां दी गई हैं.
अगले हफ्ते बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 नवंबर (सोमवार - दिवाली/लक्ष्मी पूजा/गोवर्धन पूजा)- इस दिन अगरतना, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर (मंगलवार - दिवाली बाली प्रतिपदा/विक्रम संवत नूतन वर्ष)- अहमदाबाद, बेलापुर (नवी मुंबई), बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
11 नवंबर (बुधवार - भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/निंगोल चक्कौबा)- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
13 नवंबर (शुक्रवार - वांगला महोत्सव)- मेघालय की स्थानीय छुट्टी के कारण केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे, बाकी पूरे देश में खुले रहेंगे.
14 नवंबर (दूसरा शनिवार)- आरबीआई के नियम के मुताबिक महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
15 नवंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बै
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar