व्यापार

अगले 3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी का बड़ा बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अगले 3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी का बड़ा बयान

आजकल लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सेव जरूर कर रहे हैं, ताकि भविष्य में यही बचत के पैसे उनकी जरूरतों को पूरा कर सकें.

अगर आप भी FD ने निवेश करते हैं या फिर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है.

लोग एफडी में निवेश करने से पहले बैंक की ब्याज दरों को जरूर चेक करके हैं, ताकि पता चले सके कि आने वाले समय में बैंक एफडी पर ब्याज दर बढ़ा सकता है या नहीं.

अगर एफडी में निवेश करने वाले हैं तो ब्याज दरों को लेकर आया ये अपडेट आपके लिए जरूरी है.

बता दें कि SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने संकेत दिया है कि बैंकिंग सिस्टम में पैसों की उपलब्धता है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ समय में एफडी की ब्याज दरों में इजाफा होने की संभावना नहीं है.

आगे चलकर बढ़ सकती हैं ब्याज दरें?

सीएस शेट्टी के मुताबिक, इस समय बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त पैसे हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंकों को ज्यादा डिपोजिट जुटाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जरूरत नहीं पड़ रही है.

लेकिन हां, ये जरूर है कि अगर आगे चलकर लोन की मांग बढ़ती है तो इसे ध्यान में रखकर कोई फैसला लिया जा सकता है.

3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें

सीएस शेट्टी का मानना है कि एफडी की ब्याज दरें अगले 2 से 3 महीने तक बढ़ने की उम्मीद नहीं है.

यानी मतलब साफ है कि अगर 3 महीने तक एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की कोई संभावना ही नहीं है तो फिलहाल जिन लोगों को एफडी करवानी है, उन्हें बैंकों के ब्याज दर के बढ़ने का इंतजार करना पड़ सकता है.

इस स्थिति में बढ़ सकती है ब्याज दरें

बड़ी बात ये है कि अगर आने वाले महीनों में लोगों के लोन लेने की डिमांड बढ़ती है तो ऐसी स्थिति में बैंक जब लगातार लोन देंगे तो उन्हें पैसों की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए बैंक लोगों से ज्यादा डिपॉजिट जुटाने के लिए एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं.

यानी फिलहाल एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की कम उम्मीद की जा रही है, लेकिन अगर लोन की मा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।