अघोरी ने जलती चिता से मांस निकालकर खाया! तलवार से की छेड़छाड़.. आपत्तिजनक वीडियो पर संत समाज ने की कार्रवाई की मांग

उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर संत समाज में नाराजगी है. वीडियो सामने आने के बाद अघोर अखाड़ा उज्जैन ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
वीडियो में खुद को अघोरी बताने वाली एक महिला श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता के पास जाकर कथित तौर पर मानव देह और चिता की सामग्री से धारदार हथियार के जरिए छेड़छाड़ करती नजर आ रही है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP