अग्निशमन विभाग ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भास्कर न्यूज | बक्सर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अनुमंडल अग्निशमनालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं विभागीय कर्मियों द्वारा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संभावित आगजनी की घटनाओं को रोकने और आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पंडालों में केवल सुरक्षित वायरिंग का उपयोग करने की हिदायत दी। कटे-फटे तारों या ढीले कनेक्शनों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाई गई है, ताकि शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके।
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवेश और निकास के रास्ते पूरी तरह अलग रखने को कहा गया है। प्रत्येक पंडाल में कम से कम 2 से 3 निकास द्वार होना अनिवार्य हैं, जिनकी चौड़ाई कम से कम 5 मीटर होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में लोग आसानी से बाहर निकल सकें। पंडाल के अंदर खुली मोमबत्ती, हवन कुंड या दीपों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सभी पूजा पंडालों में पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र रखने तथा फायर रिटार्डेंट (अग्निरोधक) घोल का विशेष छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए सभी पंडालों में मुख्य स्थानों पर अग्निशमन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 7485805930 व 7485805931 प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।
अग्निशमन यंत्र चलाने का दिया गया प्रायोगिक प्रदर्शननिरीक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने पूजा समिति के सदस्यों को आग बुझाने वाले उपकरणों (अग्निशमन यंत्रों) को चलाने का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी करके दिखाया।
📡 स्रोत: NewsData.io