अग्निवीरों को बड़ा मौका, 75% को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 04, नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले 25 फीसदी अग्निवीरों को पहले से निर्धारित प्रावधान के मुताबिक मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाना है। जबकि शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को चार साल बाद सैन्य सेवा से बाहर होकर समाज की मुख्यधारा में लौटना था।
लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित बलों में चयनित नहीं होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को भी दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा।इस अतिरिक्त सेवा अवधि के पूरा होने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा।
दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसे भारतीय रक्षा बलों और अग्निवीरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्निपथ योजना समाप्त नहीं की जा रही है, बल्कि उसका मौजूदा चार साल का मॉडल पहले की तरह जारी रहेगा। बदलाव सिर्फ चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को मिलने वाले अवसरों में किया गया है।
फोटो- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (फाइल फोटो)