अहान पांडे से लेकर ओरी तक, श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति चौहान 30 साल की हो गई हैं. उन्होंने 28 अगस्त 2026 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दीं. वहीं, श्रुति ने अपने दोस्तों के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट में शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स और करीबी दोस्त शामिल हुए.
पार्टी के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारे जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में छाए आर्यन खान
श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान भी शामिल हुए.
उन्होंने पार्टी में डैशिंग अंदाज में एंट्री की और इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए. पार्टी से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. हालांकि, आर्यन ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए.
📡 स्रोत: ABP Live Film