अहिरवार समाज संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में संपन्न, दिसंबर में होंगे प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक संस्थापक एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता गोलियां जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान श्री रविंद्र भास्कर जी को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आगामी संगठनात्मक चुनाव के लिए चुनाव समिति के नाम भी प्रस्तावित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर माह में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर के.डी. अहिरवार, मुकेश अहिरवार, महेश नंदमेहर, सुंदरलाल वर्मा, सुनील बोरसे, हीरालाल गोलियां, शिवनारायण अहिरवार, विवेक भास्कर, सीताराम पटेल, कुंजीलाल बामणी, करण सिंह अहिरवार, कैलाश अहिरवार, राजेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अहिरवार समाज संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई, जहाँ संस्थापक एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता गोलियां जी ने नेतृत्व किया। इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव और नई जिम्मेदारियों पर निर्णय लिए गए। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज के विकास के लिए रणनीतिक दिशा तय करता है और लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करता है। इसके निर्णयों से समाज के सदस्यों के लिए बेहतर संसाधन, शिक्षा और सामाजिक कार्यक्रम उपलब्ध होंगे, जिससे आम जनता का जीवन स्तर सुधारन