AI-171 विमान हादसाः राम मोहन नायडू का बड़ा बयान, ‘अंतिम चरण में जांच...’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट अंतिम चरण में आ चुकी है.
जांच अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ रही है और जल्द ही हादसे की फाइनल रिपोर्ट भी सामने आएगी.
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू की तरफ से यह बयान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से बयान दिए जाने के दो महीने के बाद सामने आया है.
केंद्र सरकार ने अदालत को बताया था कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की अंतिम जांच रिपोर्ट 15 सितंबर, 2026 तक आने की संभावना है. सरकार ने कहा कि जांच का काम तेजी से चल रहा है और रिपोर्ट तैयार किए जाने के बाद उसे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को क्या दिए निर्देश? सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से जांच रिपोर्ट को लेकर दी गई जानकारी के बाद सर्वोच्च अदालत ने निर्देश दिया कि जब विमान हादसे की जांच रिपोर्ट तैयार हो जाए, तो उसे एक सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा कराया जाए.
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अक्टूबर को निर्धारित की है. अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत चल रही जांच
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान बताया कि पिछले साल अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश की जांच अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रोटोकॉल के तहत चल रही है.
इस पूरी जांच की प्रक्रिया में कई अन्य देशों की एजेंसियों की भी भूमिका शामिल है, इसी वजह से हादसे की जांच रिपोर्ट के तैयार होने में इतना वक्त लग रहा है. हादसे में गई थी
📡 स्रोत: ABP Live
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
AI-171 के हादसे से हमें यह याद दिलाता है कि तकनीक पर निर्भरता के साथ-साथ मानवीय निगरानी और सतर्कता अनिवार्य है। जब दुर्घटना हो, तो दोषारोपण की बजाय समाधान पर ध्यान दें—सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करें, प्रशिक्षण को अपडेट करें और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करें। पीड़ितों के परिवार को सहानुभूति और समर्थन दें, ताकि वे शोक के बीच भी आशा पा सकें। समाज को एकजुट होकर बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा दें।