मनोरंजन

AI से बनेगी दुनिया की पहली हॉरर फिल्म ‘जमलोक’, दिल्ली में पोस्टर लॉन्च

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AI से बनेगी दुनिया की पहली हॉरर फिल्म ‘जमलोक’, दिल्ली में पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: फिल्म निर्माण की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पहला पोस्टर जारी किया गया। इस फिल्म में AI तकनीक के साथ वास्तविक कलाकारों के अभिनय का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित ‘अनकैनी इंडिया’ फेस्टिवल के दौरान फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। AI फिल्म निर्माण कंपनी कोयल और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वेवबैंड प्रोडक्शन मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को करीब तीन महीने में पूरा करने और कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।

फिल्म में भावनात्मक दृश्यों के लिए वास्तविक कलाकारों के अभिनय का इस्तेमाल होगा, जबकि सेट, बैकग्राउंड, अतिरिक्त किरदारों और कॉस्ट्यूम तैयार करने में AI की अहम भूमिका रहेगी।

फेस्टिवल में एक ही दिन में AI की मदद से फिल्में बनाने की पहल भी देखने को मिली। विज्ञापन फिल्म, म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म की तीन श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इनमें से चुनी गई नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गई।

इस दौरान कोयल का नया AI फिल्म निर्माण प्लेटफॉर्म ‘कोयल 3.0’ भी लॉन्च किया गया। इस प्लेटफॉर्म की मदद से स्क्रिप्ट या वॉयस रिकॉर्डिंग को फिल्म में बदला जा सकता है। इसमें किरदारों और लोकेशन की दृश्य निरंतरता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, AI फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के साथ कहानी कहने के नए अवसर भी उपलब्ध करा सकता है। ‘जमलोक’ जैसी पहल भारतीय सिनेमा में तकनीक और रचनात्मकता के मेल की नई संभावनाओं को सामने लाती है। बाइट: मेहुल अग्रवाल,सह-संस्थापक,सीईओ,AI कंपनी कोयलबाइट: कबीर कोच्चर,मैनेजिंग पार्टनर,ऑडीसिटीबाइट: शिखा करण अहलूवालिया,सह-संस्थापक,वेवबैंड प्रोडक्शन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।