व्यापार

अब AI बुक करेगा टिकट और भरेगा आपका बिल, आसान होंगे UPI पेमेंट के नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब AI बुक करेगा टिकट और भरेगा आपका बिल, आसान होंगे UPI पेमेंट के नियम

UPI पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों के लिए आने वाले समय में डिजिटल पेमेंट का तरीका और आसान हो सकता है. अभी किसी टिकट की बुकिंग करनी हो, बिल भरना हो या कोई छोटी ऑनलाइन खरीदारी करनी हो तो हमें खुद ऐप खोलकर पेमेंट करना पड़ता है. लेकिन जल्द ही आपका AI ये काम करेगा.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक नए UAP पर काम कर रहा है. ये AI एजेंट्स को UPI के जरिए यूजर की ओर से पेमेंट करने की सुविधा देगा. यानी AI सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं देगा बल्कि आपकी अनुमति लेकर सीधा पेमेंट भी कर सकेगा. कैसे काम करेगा AI से यूपीआई पेमेंट?

मान लीजिए आपको ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करनी है. आप AI को बता सकते हैं कि आपको किस तारीख की टिकट चाहिए और आपका बजट कितना है. AI आपके लिए ऑप्शन खोजकर आपकी पसंद के अनुसार टिकट बुक करने और पेमेंट करने का काम पूरा कर सकता है.

इसी तरह बिजली, मोबाइल, गैस जैसे बिलों के पेमेंट या रोज की छोटी खरीदारी में भी AI आपकी मदद कर सकता है. यानी हर छोटे ट्रांजैक्शन के लिए बार-बार UPI ऐप खोलने और पेमेंट करने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि AI को आपके बैंक खाते का पूरा कंट्रोल मिल जाएगा.

पछताएगा अमेरिका...ईरान की धमकी से फिर भड़की चिंगारी, भारत के लिए कितना खतरा? हर पेमेंट के लिए मंजूरी लेने की जरूरत नहीं?

अभी आमतौर पर UPI पेमेंट करते समय यूजर को खुद ट्रांजैक्शन शुरू करना और जरूरी ऑथेंटिकेशन पूरा करना पड़ता है. नए एजेंटिक पेमेंट मॉडल में कुछ छोटे और नियमित पेमेंट ऐसे हो सकते हैं जिन्हें पहले से फिक्स नियम के आधार पर AI अपने आप कर सके.

इसके लिए यूजर पहले यह तय कर सकता है कि AI कितना पैसा खर्च कर सकता है और किस तरह के पेमेंट कर सकता है. अभी किन पेमेंट्स पर रहेगा फोकस? शुरुआत में इस तरह के एजेंटिक पेमेंट्स का इ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।