व्यापार

AI खा रहा इंसानों की नौकरी, बिल गेट्स ने सुझाया फॉर्मूला, मांग लिया आरक्षण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AI खा रहा इंसानों की नौकरी, बिल गेट्स ने सुझाया फॉर्मूला, मांग लिया आरक्षण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शुरुआत तो हुई थी इस वजह से कि इससे लोगों का काम आसान होगा. लेकिन अब ये टेक्नोलॉजी लोगों की नौकरी खा रही है.

जिससे हर कोई परेशान है, यहां तक कि दिग्गज बिजनेसमैन या अर्थशास्त्रियों ने तक चेतावनी दे दी है कि आने वाले समय में AI समाज और रोजगार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. इसी बीच बिल गेट्स ने इससे बचने का तरीका बताया है. बिल गेट्स को हुई चिंता

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी AI के बढ़ते असर को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने हाल ही में अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि AI और रोबोट तेजी से बेहतर हो रहे हैं. ऐसे में भविष्य में कुछ काम सिर्फ इंसानों के लिए सुरक्षित रखने पड़ सकते हैं. उन्होंने इसके लिए 'ह्यूमन रिजर्व्ड' की सोच सामने रखी है.

उनका मानना है कि मौजूदा नौकरियों में से करीब 40% काम इंसानों के लिए सुरक्षित रखे जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: महंगी चीनी से 700 की हुई 500 वाली मिठाई, दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बिगड़ा बजट भारत के लिए जरूरी है ये विचार

बिल गेट्स ने AI को लेकर जो भी कहा है वो भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि यहां सरकारी नौकरियों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में पहले से ही कुछ वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है. हालांकि, भारत में आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से काफी संवेदनशील और विवादित रहा है. कई कंपनियों में हुई छंटनी

पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. कुछ लोगों का मानना है कि कंपनियां AI को इसके लिए एक बहाना बता रही हैं. लेकिन AI लगातार तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले समय में इसके कारण कई लोगों के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो सकता है.

बता दें कि AI का खतरा सिर्फ बेरोजगारी तक सीमित नहीं है. नौकरी लोगों को कमाई के साथ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।