AIFF बहुप्रतीक्षित चुनाव 20 दिसंबर को होगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 05, नई दिल्ली: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने अपने बहुप्रतीक्षित चुनाव 20 दिसंबर को कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के चुनाव की तारीख को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है।
यह फैसला फेडरेशन की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया। बैठक में AIFF कार्यकारी समिति के सदस्यों के अलावा सदस्य संघों के प्रतिनिधि तथा AIFF और एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन के अधिकारी शामिल हुए।
जनरल बॉडी ने हरियाणा के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा को चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और संचालन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
बैठक में मौजूदा AIFF कार्यकारी समिति का कार्यकाल 30 दिसंबर तक या नई चुनी गई कार्यकारी समिति के पदभार संभालने तक बढ़ाने का भी फैसला किया गया।