राज्य

AIIMS अवंतीपोरा के निर्माण कार्य का जेपी नड्डा ने लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AIIMS अवंतीपोरा के निर्माण कार्य का जेपी नड्डा ने लिया जायजा

नवंबर 05, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा स्थित AIIMS का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू और अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थान को जल्द शुरू करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।वहीं, इस अवसर पर AIIMS अवंतीपोरा में MBBS की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने और जल्द ही शैक्षणिक कक्षाएं शुरू किए जाने की घोषणा की गई।

करीब 2,160 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 750 बेड के संस्थान का 80 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। AIIMS के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत भी कम होगी।

फोटो- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का पोस्टसोर्स- एक्स (@JPNadda)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।