AIIMS Bhopal: ‘आपका बीपी कितना है…’, 1920 मरीजों के रिसर्च में खुलासा, पता ही नहीं कितना बीपी सही, यहां जानिए

AIIMS Bhopal Research: हाई ब्लड प्रेशर की दवा रोज लेने वाले मरीजों को भी कई बार अपनी बीमारी की बुनियादी जानकारी नहीं होती। उन्हें यह तक पता होता कि बीपी की सही सीमा क्या है, कब बीपी खतरनाक होता है और घर पर इसकी निगरानी क्यों जरूरी है।
एमपी में एम्स भोपाल की भागीदारी वाले देशव्यापी अध्ययन में यह वाली तस्वीर सामने आई है। 12 राज्यों के 18 मेडिकल संस्थानों में 1,920 हाई बीपी मरीजों पर हुए अध्ययन में सात सवालों के आधार पर बीमारी की जानकारी का मध्य स्तर सिर्फ एक रहा।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal