विदेश

Aipan Art: चौखट से निकलकर विदेशों तक पहुंची ऐपण कला, नैनीताल की पूजा लोककला को दे रहीं नई पहचान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Aipan Art: चौखट से निकलकर विदेशों तक पहुंची ऐपण कला, नैनीताल की पूजा लोककला को दे रहीं नई पहचान

Aipan Artist Pooja Padiyar: नैनीताल के भीमताल की पूजा पडियार ने पहाड़ की पारंपरिक ऐपण कला को घर-आंगन से निकालकर नए अंदाज में देश-विदेश तक पहुंचाया है. करीब आठ साल से इस कला पर काम कर रहीं पूजा अब ऐपण डिजाइन के साथ वॉल पेंटिंग के जरिए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को दीवारों पर उतार रही हैं.

इन दिनों वह मां नन्दा-सुनन्दा के आकर्षक चित्र तैयार कर रही हैं, जिनमें ऐपण के पारंपरिक रंग और पहाड़ी आकृतियां नजर आती हैं. बचपन से कला का शौक रखने वाली पूजा ने ऐपण को रोजगार का जरिया बनाया और G20, सरकारी-गैर सरकारी प्रोजेक्ट व गवर्नर हाउस जैसे स्थानों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।