व्यापार

'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर

सिंंगर काजी तौकीर इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. शो में वो अपने मस्ती भरे अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

हालांकि पिछले वीकेंड के वार पर काजी तौकीर काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू तक छलकने लगें. काजी को रोते देख म्यूजिक कंपोजर साजिद खान उनके सपोर्ट में दिखें. उन्होंने काजी से हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा.

इतना ही नहीं, साजिद ने काजी को 5 गानों का ऑफर भी दिया है.

साजिद खान ने काजी को दिया ब़ड़ा ऑफर साजिद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'मैं लाइफ में ऐसे कभी किसी के लिए वीडियो नहीं बनाया, लेकिन तेरे से दिल जुड़ गया. शायद इसलिए क्योंकि आप सिंगर हैं.

भाई ऐसे नहीं रोया करते.

जो लोग आपको पसंद करते हैं उन्हें बहुत दुख होता है.' वीडियों में साजिद ने कहा, 'ये सब चीज नहीं बोलनी चाहिए, मगर तेरे लिए पांच ब्लॉकबस्टर गाने बना के तैयार हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'इंशाअल्लाह जब आप बाहर आओगे तो आप साथ में रिकॉर्डिंग करेंगे और हम काम करेंगे.

तुम्हारा रोना है न बहुत लोगों के दिल पे लगा है. मैंने कल देखा एपिसोड और जिस तरीके से तुम एक छोटे से बच्चे की तरह रो रहे थे. मुझे देख कर दुख हुआ.' साजिद ने कहा, 'भाई, मजबूत आदमी बनो, ये कुछ भी नहीं है यार.

रोने का नहीं, मर्द बच्चे रोते हैं भाई छोटे.

भाई, जरा हंस दे यार, जरा हंस के डांस-वांस दिखा, थोड़ा सा हम लोगों को रिलैक्स कर दे यार. आई लव यू भाई.' उन्होंने कहा, 'तुम्हारे लिए बहुत सी चीजें इंतजार कर रही हैं.

और मुझे पता है बहुत सारा स्ट्रगल, बहुत सारी तकलीफो से गुजरा है. इन सब तकलीफो को रो के अपने इमोशन्स को गवा मत, उस इमोशन को कैश कर. अपना म्यूजिक बना, अपना रियाज कर. अपनी परफॉर्मेंस, अपनी एक्टिंग के अंदर ध्यान दे.

मुझे लगता है कि आपका भविष्य शानदार है.

अरिजीत सिंह के साथ बड़ा कौलैबरेशन बता दें, काजी के भाई तौसीफ ने भी कन्फर्म किया है कि सिंगर का अरिजीत सिंह के साथ एक बड़ा कोलैबोरेशन है. अरिजीत सिंह भी काजी को फुल सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।