राजनीति

अजमेर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अजमेर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर अजमेर में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विजय संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की। भागीरथ चौधरी और वासुदेव देवनानी समेत भाजपा नेताओं ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

अजमेर, 7 अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अजमेर में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। पंचोली गार्डन में विजय संकल्प सभा आयोजित होने के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा अजमेर प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजय संकल्प सभा के समापन के बाद पंचोली गार्डन से सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई, जो यूनिवर्सिटी चौराहे तक पहुंची। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार जिम्मेदारी संभाली थी। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित यह आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम किया है।

चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर सहित समाज के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास के इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं और आमजन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

वहीं, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘राष्ट्र प्रथम’ के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा है और सेवा संकल्प यात्राओं के जरिए इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अरुण चतुर्वेदी सहित मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने आमजन से भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में जनभागीदारी का संदेश दिया।

बाइट — भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

बाइट — वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष

बाइट— अरुण चतुर्वेदी, भाजपा अजमेर प्रभारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।