अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'? जानें बॉक्स ऑफिस का गणित

अजय देवगन को हालिया रिलीज फिल्म 'धमाल 4' में देखा गया था. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब अजय इसकी सफलता के बाद एक और मूवी के जरिए जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करेंगे.
अभिनेता फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये हिट फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट रहे हिट
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' को साल 2015 में रिलीज किया गया था और उस समय इसकी पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी भूचाल ला दिया था. लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की थी. इसके बाद ये हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक फ्रेंचाइजी बन गई थी.
जबकि 'दृश्यम' का ओरिजनल वर्जन मलयालम का है लेकिन हिंदी में ये बहुत ज्यादा पॉपुलर रहा.
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' नहीं चली तो क्या हुआ, 2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड्स?
2022 में 'दृश्यम' का हिंदी में सीक्वल आया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 241 करोड़ रहा था जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 339.89 करोड़ रहा था. ऐसे में अब इस हिट फ्रेंचाइजी के त्रिक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. अजय देवगन की बिगेस्ट ओपनर बन सकती है 'दृश्यम 3'
'दृश्यम' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी
📡 स्रोत: ABP Live Film