अजय राय बोले- सरकार नौकरी देने के बजाय छीन रही:कहा- महंगाई आसमान पर, सीईसी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार दोपहर 2:30 बजे जौनपुर पहुंचे। उन्होंने इंग्लिश क्लब में पूर्व विधायक स्व.
रामकृष्ण उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार नौकरी देने के बजाय छीन रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। बोले- युवाओं का भविष्य अंधकारमय अजय राय ने कहा, सरकार रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने विकेश उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूरी में जॉब फेयर आयोजित करना पड़ा।
राय ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में रोजगार उपलब्ध कराया और महंगाई को नियंत्रित रखा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने को बताया पार्टी की प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर राय ने कहा कि यह पार्टी की सतत प्रक्रिया है।
आज मोना मिश्रा हैं, कल कोई और होगा। पार्टी का निर्णय सभी के लिए सर्वमान्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी और अब भी वह संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। ज्ञानेश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राय ने कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं और देश में इसे लेकर असंतोष है। राय ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है और लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। राम मंदिर के चंदे को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप अजय राय ने भाजपा पर राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जिन भगवान राम के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, उन्हीं से जुड़े धन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसका जवाब भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। ये आरोप अजय राय ने लगाए हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैनर फाड़ने पर जताई नाराजगी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी का बैनर फाड़े जाने के मामले पर राय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर-बैनर को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका राजनीतिक जवाब देगी। एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी का शिक्षक एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर राय ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे वॉकओवर नहीं माना जाना चाहिए।
राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाती रहेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io