खेल

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी

अजीत अगरकर का बतौर चीफ सेलेक्टर कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है. मंगलवार को BCCI ने चयन समिति में एक पोजीशन के लिए नई वैकेंसी निकाली है.

मौजूदा चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा हैं.

अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर की पोजीशन पर बने हुए हैं.

बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्य के लिए आवेदन स्वीकार करने की घोषणा की है.

चयन समिति का यह सदस्य टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था.

रिपोर्ट्स अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है.

अगरकर पिछले महीनों रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप के प्लान से बाहर करने की खबरों को लेकर चर्चाओं में भी रहे.

बताते चलें कि चयन समिति के सदस्यों में जिसके पास भी सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव होता है, उसी को मुख्य चयनकर्ता/चीफ सेलेक्टर बनाया जाता है.

नई पोजीशन के लिए क्वालीफिकेशंस:

आवेदनकर्ता के पास कम से कम 7 टेस्ट मैचों का अनुभव या

30 फर्स्ट-क्लास मैचों का अनुभव या

10 ODI मैच और 20 फर्स्ट-क्लास मैचों का अनुभव

आवेदनकर्ता को संन्यास लिए कम से कम 5 साल का समय हो चुका हो.

पहले तीन विकल्पों में से एक पूरा करना होगा और रिटायरमेंट के बाद 5 साल का कूल-ऑफ पीरियड अनिवार्य है.

🚨BCCI invites applications for one position on the Men s Selection Committee Details ▶️ https://t.co/9POlKGpzrt

BCCI (@BCCI) October 6, 2026

BCCI चयन समिति में इस नई वैकेंसी के लिए 14 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार करेगा.

पहले स्क्र

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद, बीसीसीआई ने चयन समिति में एक नई वैकेंसी घोषित की है। यह कदम क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अगरकर के कार्यकाल के दौरान टीम चयन में कई विवादास्पद निर्णय हुए, जिससे प्रशंसकों और खिलाड़ियों में असंतोष रहा। नई वैकेंसी से ताज़ा दृष्टिकोण और संतुलित निर्णय लेने की उम्मीद है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि भारतीय क्रिकेट में चयन प्रक्रिया अधिक खुली और निष्पक्ष हो सकती है, जिससे खेल के प

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।