विदेश

अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की

अगस्त 25, नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन की दो दिवसीय यात्रा पर है। NSA डोभाल ने आज चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी कि NSA डोभाल की चीन के उपराष्ट्रपति के साथ यह मुलाकात दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25 वें दौर की वार्ता से पहले हुई।दूतावास ने बताया कि NSA डोभाल और उपराष्ट्रपति हान ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने तथा आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

फोटो- NSA अजीत डोभाल और चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंगसोर्स- एक्स (@EOIBeijing)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।