मनोरंजन

अजीत की रेस में विजय की एंट्री, आज सिल्वरस्टोन में दिखेगा अनोखा नजारा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अजीत की रेस में विजय की एंट्री, आज सिल्वरस्टोन में दिखेगा अनोखा नजारा

तमिल सिनेमा में अजीत कुमार और विजय दो ऐसे नाम हैं, जिनके फैंस की राइवलरी की चर्चा अक्सर होती रही है.

दोनों एक्टर्स ने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया और तीन दशक में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे बन गए.

लेकिन अब दोनों 12 सितंबर को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में माइकलिन ले मैंस कप की रेस में दिखने वाले हैं लेकिन वहां दोनों एक दूसरे से कॉम्पिटिशन नहीं करने वाले हैं.

अजित कुमार की रेस को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम विजय

इस रेस में अजीत कुमार अपनी टीम अजीत रेडऐंट बाय विराज के लिए हिस्सा ले रहे हैं.

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इस रेस में खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे और हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत करेंगे. रेस के आयोजकों ने खुद विजय के शामिल होने की जानकारी दी है.

यानी एक तरफ अजीत रेस ट्रैक पर अपनी कार दौड़ाएंगे और दूसरी तरफ विजय उसी रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

यही वजह है कि दोनों के फैंस के लिए यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें: 'तुम डांस में बिल्कुल जीरो हो', कटरीना कैफ को किसने मारा था ताना?

34 साल पुराने रिश्ते पर अजीत ने क्या कहा?

इस रेस से पहले अजीत कुमार से विजय के सिल्वरस्टोन पहुंचने को लेकर सवाल किया गया.

अजीत ने इस पर खुशी जाहिर की और विजय के मुख्यमंत्री बनने की भी तारीफ की.

उन्होंने कहा, मैं इस बात के लिए बेहद आभारी हूं कि विजय ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर सिल्वरस्टोन आने का फैसला किया.

हम दोनों ने पिछले 34 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ काम किया है और उन्हें अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना मेरे लिए खुशी की बात है.

फैंस की राइवलरी

दोनों की फिल्मों और स्टारडम को लेकर फैंस अक्सर एक-दूसरे से भिड़ते रहे हैं. यहां तक कि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।