अकासा एयरलाइंस बरेली से गोवा, श्रीनगर और दक्षिण भारत के लिए शुरू करेगी नई उड़ान, व्यापार और यात्रा के खुलेंगे नए अवसर

Bareilly news: इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस भी बरेली एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करेगी. सर्दियों में गोवा, श्रीनगर, दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, व्यापार व यात्रा को लाभ होगा. अकासा एयरलाइंस ने नए रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए बरेली एयरपोर्ट प्रशासन को प्रस्ताव दिया था.
जिस पर सहमति बन गई है.फिलहाल अलग-अलग रूटों पर एयर ट्रैफिक और स्लॉट की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है. एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सर्दियों में नए रूटों पर उड़ानें शुरू की जा सकती हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi