आज अखबार नहीं, फर्रुखाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:गंगा में कांवड़िया डूबा; बाइक से गिरकर महिला की मौत, आर्मी की तैयारी कर रहे युवक को लगा करंट
आज फर्रुखाबाद में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- आर्मी की तैयारी कर रही युवक को स्टेडियम में लगा करंट फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ स्टेडियम में आर्मी की तैयारी कर रही एक युवक को शनिवार की सुबह करंट लग गया। बताया गया कि उसने ग्रिल को पकड़ रखा था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर गंगा स्नान करते समय कांवड़िया डूबा फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट पर इन दिनों कांवड़िया कांवड़ भरने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को लखीमपुर खीरी निवासी एक कांवड़िया गंगा में स्नान करते समय डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर नाती को दवा दिलाने जा रही महिला बाइक से गिरी मौत फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव विच नगला निवासी 42 वर्षीय महिला 1 वर्षीय नाती को बाइक से दवा दिलाने अपने पति के साथ जा रही थी। शनिवार को दोपहर बाद महिला अचानक से बाइक से गिर गई इससे गंभीर रूप से घायल हो गई। लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया ध्वजा का रोहण फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर कलेक्ट्रेट में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने ध्वजा का रोहण किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट के बाहर लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पौध रोपण कर संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। पढ़ें पूरी खबर कीचड़ भरे मार्ग से निकली स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेरा में मुख्य मार्ग की बदहाली का मामला सामने आया। स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चे कीचड़ में से निकलते नजर आए। बताया गया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है। पढ़ें पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io