अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर का बड़ा दावा: 2027 में रिपीट करेगी कांग्रेस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने हिमाचल की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है। डावर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2027 में रिपीट करेगी और यह आम जनता की राय है। वहीं, उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को राष्ट्र विरोधी बताया है।
डावर ने बीजेपी पर लोकतंत्र को नहीं मानने और देश में तानाशाही चलाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार 2027 में रिपीट करेगी और यह आम जनता की राय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है और सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है।
उनके मुताबिक प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया गया है और किसानों तथा पशुपालकों के लिए भी बेहतरीन कार्य किए गए हैं। कैप्टन प्रवीण डावर ने सरकार की सुख आश्रय योजना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बैठकें की जाएंगी।
डावर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को पूरे देश में फैलाया जाएगा। साथ ही नई पीढ़ी और आम जनता को कांग्रेस का इतिहास बताया जाएगा और इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी दौरान कैप्टन प्रवीण डावर ने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर भी निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को राष्ट्र विरोधी बताया।
डावर ने कहा कि आरएसएस के राष्ट्र विरोधी इतिहास के बारे में भी जनता को बताया जाएगा और इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। डावर ने वोट चोरी को सबसे बड़ी बेईमानी बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, तब से लोकतंत्र की हत्या करने के फैसले लिए जा रहे हैं। डावर ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में तानाशाही चलाना चाहती है और बीजेपी लोकतंत्र को नहीं मानती।
बाइट: कैप्टन प्रवीण डावर, अध्यक्ष, विचार विभाग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी