अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संवाददाता संतोष योगी | 9993268143
भोपाल। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के 7 एवं 8 अक्टूबर को भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर होटल पुखराज, हबीबगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन मानस भवन, श्यामला हिल्स, पॉलीटेक्निक चौराहा, भोपाल में आयोजित होगा। इसमें देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में उपभोक्ता संरक्षण, मानकीकरण एवं हॉलमार्किंग, खाद्य पदार्थों में मिलावट, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं, साइबर ठगी से बचाव, पेट्रोलियम पदार्थ, नापतौल और उपभोक्ता संरक्षण कानून जैसे विषयों पर होने वाली कार्यशालाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर संदीप सूरी, बी.एल. पांडे, सैय्यद शाहिद हुसैन, अनंत सिरवरकर, बी.एम. पटेल, एस.एस. यादव, अशोक कुमार जगरे और भारत सिंह राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन (AIBUS) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियाँ, जो 7-8 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली हैं, पर चर्चा के लिये होटल पुखराज, हबीबगंज में बैठक आयोजित की गयी। इस अधिवेशन में कार्यशालाएँ और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं, जिससे उपभोक्ता जागरूकता और अधिकार संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण मंच का आयोजन है, जहाँ नीतिगत सुझाव और अनुभव साझा किये जायेंगे। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि उपभोक्ताओं को बे