अखिलेश यादव के दांव पर सीएम योगी का खंजर! 12 घंटे में ही अंकित बालियान हत्याकांड में आया नाया मोड़

Ankit Baliyan Murder latest updates and UP Politics : आरएलडी चीफ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से छोटी मुलाकात और 12 घंटे के अंदर ही पश्चिमी यूपी की राजनीतिक तस्वीर बदल दी. पश्चिम यूपी में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से 2027 के चुनावी समीकरणों को सुलगने का अंदेशा जताया जा रहा था.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जो जाट कार्ड खेला था, उस पर सोमवार को यूपी पुलिस ने कालीख पोत दी. यूपी पुलिस ने दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जानें एनकाउंटर से पहले जयंत चौधरी की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और और एनकाउंटर के कुछ घंटे के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचना क्या मैसेज देता है.
क्या एनकाउंटर और जयंत की सक्रियता ने अखिलेश यादव के सियासी दांव को हलकान कर दिया है?
📡 स्रोत: News18 Hindi