अखिलेश यादव ने पुलिस मुठभेड़ का वीडियो शेयर किया:बोले- फिल्म की शूटिंग चल रही, इटावा में मां-बेटी के हत्या की थी
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में बीते सोमवार को मां-बेटी की हत्या के आरोपी की मुठभेड़ और गिरफ्तार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने की बात कही है।
वीडियो में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान आरोपी के पैर में पट्टी बांधते, उसकी जेब से कारतूस निकालते और स्कूटी से बरामद 2 लाख 31 हजार रूपये गिनते दिखाई दे रहे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट लिखकर तंज कसा।
घर के अंदर मिले थे मां-बेटी के शव बता देने चन्देठी गांव में बीते सोमवार सुबह एक मकान के अंदर मां पुष्पा देवी और उनकी बेटी मंजू के शव खून से लथपथ हालत में मिले थे। दोनों की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के साथ ही हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा भरथना पुलिस ने सोमवार शाम हत्याकांड के आरोपी मनोज कुमार यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई दिखी गिरफ्तारी के बाद बनाया गया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी के पैर में पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आरोपी की जेब से कारतूस निकालने और स्कूटी से 2 लाख 31 हजार रुपये निकालकर गिनने की कार्रवाई भी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वायरल वीडियो थाना कोतवाली भरथना का बताया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर किया वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तंज कसा।
अखिलेश यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की शूटिंग चल रही है और पुलिसकर्मी ही कथा-पटकथा लिखने से लेकर निर्देशन और वेशभूषा तक का काम कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि इटावा में पुलिस ने एनकाउंटर में अपराधी को पकड़ा और दरोगा ने मौके पर ही उसके पैर में पट्टी बांधकर पूछताछ कर ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद थाने तक पहुंचते-पहुंचते चार्जशीट भी तैयार कर दी जाएगी।
हालांकि उन्होंने अपराधी के पकड़े जाने को सराहनीय बताया, लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा- कानून व्यवस्था के लिए घातक अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी पुलिस की कार्रवाई का स्वांग रचकर झूठ को सच दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए घातक हैं और कुछ पुलिसकर्मी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश में कोई गृहमंत्री है क्या।
📡 स्रोत: NewsData.io