अक्षय कुमार ने शुरू की 2026 की चौथी फिल्म 'सामुक' की शूटिंग, विवान आहूजा बन करेंगे धमाका

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वो एक्टर सैफ अली खान के साथ लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसी बीच अक्षय ने अपनी नई फिल्म 'सामुक' का ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि इस बार कुछ अलग और चैलेंजिंग होगा.
अभिनेता ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. फिल्म के पहले शेड्यूल का शूट लंदन में किया जा रहा है. अक्षय कुमार ने शेयर किया 'सामुक' के सेट से वीडियो दरअसल, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें ब्लैक कलर सूट-बूट में टशन में चलते हुए देखा सकता है.
एक्टर ने इस दौरान टाई भी लगाया था और ब्लैक कलर के चश्मे में खूब टशन मारते हुए नजर आए. उनका लुक देखते ही बन रहा था, जो कि अपकमिंग फिल्म 'सामुक' के कैरेक्टर का लुक है.
यह भी पढ़ें: फिल्म 'गांधारी' पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, मेकर्स बोले- कहानी बिल्कुल ओरिजिनल है </
📡 स्रोत: ABP Live Film