4 अक्टूबर को भोपाल में अध्यापक शिक्षकों का महाजुटान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मांगों को लेकर 1 अक्टूबर से अनवरत भूख हड़ताल जारी, खंडवा से भी बड़ी संख्या में शिक्षक होंगे शामिल
खंडवा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर अध्यापक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क, भोपाल में विशाल प्रांतीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेशभर से अध्यापक शिक्षक इसमें शामिल होंगे।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला शाखा खंडवा के जिलाध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मांगों को लेकर 1 अक्टूबर से भोपाल में संघर्ष समिति की अनवरत भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि खंडवा जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता करेंगे।
संघ की प्रमुख मांगों में शिक्षकों पर लागू टेट परीक्षा को निरस्त करना, प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेच्युटी एवं पुरानी पेंशन का लाभ देना तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करना शामिल है।
शिवनाथ प्रसाद मिश्र सहित नितिन पाटिल,भीमा शंकर पटेल ,राजकुमारी धारवे,सतीश वर्मा ,कैलाश वर्मा ,,नयन जल सिंगोद ,शाकिर खान ,तरुण कृष्णे ,जितेंद्र वर्मा,सुखदेव पंवार सुखदेव कनाडे, शेख वकार ,शबनम शेख,वर्षा भालसे,सीमा यादव सीमा माली,संजीव कुमार पांडेय ,,जय देव चौबीतकर ,अमरजीत सिंह गुरुंग,अनुराधा तकझरे ,मनोज पटेल ,सीताराम डॉवेल,राजाराम त्रिपाठी,संजय विंडोंन,विवेक मालवीय ,मुरली महाजन ,देवेंद्र मानिक ,देवेंद्र राजावत ,विवेक मिश्रा सहित सभी जिला ब्लॉक तहसील प्रभारियों ने जिले के अध्यापक शिक्षकों से 4 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में अंबेडकर पार्क, भोपाल पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।