अक्तूबर में दिसंबर जैसी ठंड, 9 डिग्री तक लुढ़का पारा ,अगले 3 दिन और सताएगा मौसम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश का अलर्ट
अक्तूबर 12, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पिछले दो तीन दिन से प्रदेश में मौसम हल्का खराब रहा जिसके चलते के तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 6 से 9 डिग्री की गिरावट आई है।
अगले तीन दिन भी मौसम खराब बने रहने संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मंडी, शिमला और सिरमौर में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा का अलर्ट है।
14 और 15 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा और हिमपात की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 16 अक्तूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ और सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में न जाने और किसानों को फसलों के बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।
बाइट: संदीप कुमार शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड पड़ने की खबर है, जहाँ तापमान 9 डिग्री तक गिर गया है और अगले तीन दिनों में भी इसी ठंड की आशंका है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसमी पैटर्न बदल रहे हैं और सामान्य से पहले ही सर्दी आ रही है। इस बदलाव से आम जनता पर कई असर पड़ सकते हैं: ऊँची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं, कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है, और स्वास्थ्य के लिए ठंड से जुड़ी बीमारियों